UPSRTC New Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से महिलाओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अंतर्गत परिचालक भर्ती में महिलाओं को सम्मिलित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से बड़े पैमाने पर महिला परिचालकों की भर्तियां होंगी।
UPSRTC New Recruitment 2025
अगर आप भी एक महिला हैं और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम में बस कंडक्टर की नौकरी करना चाहती हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में बस कंडक्टर और ड्राइवर के 21,500 पद रिक्त हैं। लंबे समय से अभ्यर्थी बस कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे, और अब परिवहन विभाग के माध्यम से यह बड़ी खुशखबरी दे दी गई है।
UPSRTC महिला बस कंडक्टर भर्ती 2025: 17 फरवरी को रोजगार मेला, 21,500 पदों पर नई भर्ती
Uttar Pradesh State Road Transport Corporation के माध्यम से महिला बस कंडक्टर की भर्तियां आयोजित होगी, जिसमें महिला उम्मीदवारों को सम्मिलित किया जा रहा है। यह भर्ती रोजगार मेला के माध्यम से आयोजित की जाएगी। 17 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम महिला रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती रोजगार मेला आयोजित होगा, और वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, अयोध्या और बरेली में बेरोजगार मेला आयोजित होगा।

UPSRTC
परिवहन विभाग में वर्तमान में 5000 पद पर भर्तियां चल रही हैं और 21500 पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परिवहन विभाग में कुल रिक्त पदों की संख्या 21500 है। यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम बस कंडक्टर की नौकरी करना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए महत्वपूर्ण अवसर है। वर्तमान में 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।
UPSRTC भर्ती 2025: 17 फरवरी तक आवेदन, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग भर्ती 2025 को लेकर बात करें तो 17 फरवरी तक अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वर्तमान में रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती आयोजित हो रही है, जिसके लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 12वीं पास उम्मीदवार और जिनके पास कंप्यूटर का ट्रिपल सी (CCC) प्रमाण पत्र है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भर्ती रोजगार मेला के माध्यम से आयोजित की जाएगी।